Skip to main content

ताजा खबर

ये मेरा दुर्भाग्य है कि मैं एमएस धोनी की कप्तानी में नहीं खेल पाया: सूर्यकुमार यादव

SuryaKumar Yadav (Image Credit- Twitter/X)
SuryaKumar Yadav (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप की जीत के बाद ‘जीतो कनेक्ट 2025’ के दौरान अपने करियर का सबसे बड़ा अफसोस बताया। उनकी निजी ख्वाहिश थी कि वे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलें। अफसोस कि ऐसा न हो सका, परन्तु सूर्या ने धोनी के विरुद्ध आईपीएल में कई दफा खेला है।

सूर्या ने बताया कि जब वे धोनी के विरुद्ध खेलते थे तब उन्होंने माही को विकेटों के पीछे कई दफा देखा है और सूर्या ने यह भी बताया कि धोनी से उन्होंने शांत मन से नियंत्रित होकर खेलना, और मुश्किल परिस्थितियों में खेल की जरूरत को परखने की कला सीखी है।

हाल ही में हुए एशिया कप में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में विजयी रही। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एक और एशिया कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया। कप्तान सूर्या की यह पहली प्रतियोगिता थी जिसमें वे विजयी रहे और उन्होंने भारतीय दल का शानदार नेतृत्व भी किया।

सूर्य ने रोहित और विराट की कप्तानी में खेलने पर भी की चर्चा

35 वर्षीय सूर्य ने विराट के नेतृत्व में 2021 में पहली बार खेला जो कि उनका डेब्यू सीरीज भी था। यह सीरीज भारत में इंग्लैंड के विरुद्ध खेली गयी थी। विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि विराट हर खिलाड़ी से उम्मीद रखते थे कि वे अपना सर्वोत्तम प्रयास करें और देश को मैच जिताएँ। उनकी क्रिकेट ग्राउंड के भीतर और बाहर ऊर्जा अलग श्रेणी की है। इसलिए वे अलग थे।

रोहित शर्मा की बात करते हुए सूर्या ने बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान रोहित के साथ उन्होंने बहुत समय बिताया है और भारतीय टीम के साथ ही साथ आईपीएल में भी उनके साथ खेला है। सूर्या ने बताया कि रोहित हमेशा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते थे और उनकी किसी भी जरूरत के लिए चौबीसों घंटे हाजिर रहते थे और किसी भी सलाह के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहते थे। यह एक ऐसी खूबी है जो मैंने किसी और कप्तान में नहीं देखी।

আরো ताजा खबर

IPL Auction: 5 खिलाड़ी जो कम कीमत में बिकने के बाद भी बन गए बड़े सुपरस्टार

Shane Watson (Image Credit- Twitter/X) इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी एक ऐसा मंच है जहाँ खिलाड़ियों पर लगने वाली भारी बोलियाँ अक्सर सुर्खियाँ बटोरती हैं। लेकिन इस लीग की वास्तविक रणनीतिक...

SMAT 2025: राउंड 6 में प्रदर्शन करने वाले टाॅप 5 खिलाड़ियों पर डालिए एक नजर

SMAT 2024-25 (Image credit Twitter – X) Syed Mushtaq Ali Trophy (SMAT) 2024-25 के राउंड 6 में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस...

WBBL: एलिस पैरी के दमदार शतक से सिडनी सिक्सर्स WBBL प्लेऑफ में पहुंची

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) महिला बिग बैश लीग (WBBL) के रोमांचक मैच में एलिस पैरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों पर 111 रन बनाए और...

IND vs SA 2025: पूर्व चीफ सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘श्रेयस अय्यर को T20I टीम में होना चाहिए था’

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी...