Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के चलते एसएलसी ने लंका प्रीमियर लीग को टाला

Lankan Premier League (Image Credit- Twitter/X)
Lankan Premier League (Image Credit- Twitter/X)

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने यह घोषणा की है कि लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का 2025 संस्करण अपने निर्धारित समय के अनुसार आयोजित नहीं किया जाएगा। यह फैसला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के चलते लिया गया है, जिसका आयोजन अगले साल फरवरी और मार्च में श्रीलंका, भारत देश के साथ मिलकर कर रहा है।

वेन्यू का विकास बना लंका प्रीमियर लीग का मुख्य कारण

एसएलसी ने 22 अक्टूबर, बुधवार को प्रेस नोट जारी किया जिसके अनुसार, इस प्रतिस्पर्धा को टालने का मुख्य कारण उन स्टेडियमों को बेहतर बनाना है, जो टी20 विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार, आने वाले टी-20आई विश्व कप के लिए सभी मेजबान मैदानों को एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट की मांगों को पूरा करने के लिए एकदम सही स्थिति में होने चाहिए।

तैयारी पर ध्यान

एसएलसी का ध्यान अब स्टेडियमों के वर्तमान इंफ्रास्ट्रक्चर, खिलाड़ी सुविधाओं तथा प्रसारण से संबंधित सुविधाओं की बेहतरी और मीडिया सेंटर की सुविधाओं को वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने पर है।

श्रीलंका के तीन अंतर्राष्ट्रीय वेन्यू पर इस समय बेहतरी का काम चल रहा है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पुनर्निर्माण का काम, फिलहाल चल रहे महिला विश्व कप 2025 के कारण रुका हुआ है। इस वेन्यू पर 11 मैच निर्धारित हैं। यह टूर्नामेंट समाप्त होते ही रिनोवेशन का काम फिर से शुरू हो जाएगा।

श्रीलंका ने पिछली बार 2012 में आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। एसएलसी ने स्पष्ट किया है कि एलपीएल के मूल कार्यक्रम को टालने का निर्णय एक रणनीतिक कदम है। यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि वेन्यू बड़ी भीड़ को आकर्षित करने, और क्रिकेट के बड़े इवेंट्स की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार हों।

एलपीएल को एक अधिक उपयुक्त समय सीमा के लिए टाला गया है, और लीग के अपडेटेड शेड्यूल की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। यह एलपीएल का छठा संस्करण होने वाला था।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...