Skip to main content

ताजा खबर

‘धोनी के बर्थडे पर अक्सर आपको वीडियो काॅल का मौका नहीं मिलता’ MS Dhoni के जन्मदिन पर CSK के पूर्व खिलाड़ी ने शेयर की पोस्ट

‘धोनी के बर्थडे पर अक्सर आपको वीडियो काॅल का मौका नहीं मिलता’ MS Dhoni के जन्मदिन पर CSK के पूर्व खिलाड़ी ने शेयर की पोस्ट

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

फिनिशिंग मास्टर और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी 7 जुलाई, सोमवार को अपना 44वां जन्मदिन मनाते हुए नजर आए हैं। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के इस खास दिन पर क्रिकेट जगत समेत उनके साथी क्रिकेटर जमकर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए नजर आए।

दूसरी ओर, इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम में धोनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ड्वेन ब्रावो ने उनके जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए ब्रावो ने कहा है कि धोनी के जन्मदिन वाले दिन वीडियो काॅल करने का मौका अक्सर आपको नहीं मिलता है।

गौरतलब है कि बहुत बार अपने मीडिया इंटरव्यू में धोनी ने कहा है कि वह अक्सर फोन अपने पास नहीं रखते हैं। लेकिन इसके बावजूद धोनी अपने जन्मदिन के दिन पूर्व कैरेबियाई दिग्गज से वीडियो काॅल के माध्यम से बात करते हुए नजर आए। इसको लेकर एक पोस्ट स्क्रीनशाॅट ड्वेन ब्रावो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इस पोस्ट के कैप्शन में पूर्व सीएसके दिग्गज ने लिखा- 7/7 दूसरी मां से मेरे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। माही के साथ अक्सर आपको फोन पर बात करने का मौका नहीं मिलता है। हैप्पी बर्थडे स्किपर 7।

देखें ड्वेन ब्रावो की ये इंस्टाग्राम पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Dwayne Bravo aka SIR Champion🏆🇹🇹 (@djbravo47)

साथ ही आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक ड्वेन ब्रावो की इस पोस्ट को 9 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस तेजी से इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या आईपीएल 2026 में खेलेंगे धोनी?

खैर, देखने लायक बात होगी कि 44 साल के महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? हालांकि, आईपीएल 2025 के दौरान धोनी ने अपने आखिरी लीग मैच के दौरान कहा था कि वह देखेंगे कि उनका शरीर कैसे काम कर रहा है। फिर वह आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर अंतिम फैसला करेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL Auction: 5 खिलाड़ी जो कम कीमत में बिकने के बाद भी बन गए बड़े सुपरस्टार

Shane Watson (Image Credit- Twitter/X) इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी एक ऐसा मंच है जहाँ खिलाड़ियों पर लगने वाली भारी बोलियाँ अक्सर सुर्खियाँ बटोरती हैं। लेकिन इस लीग की वास्तविक रणनीतिक...

SMAT 2025: राउंड 6 में प्रदर्शन करने वाले टाॅप 5 खिलाड़ियों पर डालिए एक नजर

SMAT 2024-25 (Image credit Twitter – X) Syed Mushtaq Ali Trophy (SMAT) 2024-25 के राउंड 6 में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस...

WBBL: एलिस पैरी के दमदार शतक से सिडनी सिक्सर्स WBBL प्लेऑफ में पहुंची

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) महिला बिग बैश लीग (WBBL) के रोमांचक मैच में एलिस पैरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों पर 111 रन बनाए और...

IND vs SA 2025: पूर्व चीफ सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘श्रेयस अय्यर को T20I टीम में होना चाहिए था’

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी...