
Shubh, Insta Post and Virat Kohli. (Image Source: Getty Images)
भारत के दिग्गज क्रिकेटर Virat Kohli ने कथित तौर पर फेमस कनाडाई सिंगर शुभ को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान ने शुभ द्वारा सोशल मीडिया पर भारत का अधूरा और विवादित नक्शा शेयर करने के बाद अपने पसंदीदा सिंगर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
आपको बता दें, पंजाबी रैपर पर हाल ही में खालिस्तानी अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया गया था, और अब उनकी हालिया इंस्टा स्टोरी इसका सबूत है, जिसने भारत में काफी आक्रोश पैदा कर दिया है। इस बीच, शुभ एक समय में विराट कोहली के पसंदीदा सिंगर हुआ करते थे और यहां तक कि उन्होंने 26 वर्षीय की तारीफ में एक पोस्ट भी किया था।
Virat Kohli ने सिंगर शुभ को किया अनफॉलो
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, “अभी मेरे पसंदीदा कलाकार शुभ है और मेरे सदाबहार डांसर ने इस गाने पर जो किया वह प्यार है। यह सच में बेहद शानदार है।” जिस पर शुभ ने जवाब दिया, “बहुत बहुत धन्यवाद भाजी”।
लेकिन अब कनाडाई सिंगरने अपनी विवादित पोस्ट ने विराट कोहली को नाराज कर दिया है, जिसके कारण भारत के पूर्व कप्तान ने शुभ को अनफॉलो कर दिया है।
यहां पढ़िए: VIDEO: जब Virat Kohli ने कहा था कि मैंने Rohit Sharma से ज्यादा भुलक्कड़ आदमी नहीं देखा
ये रही शुभ की विवादित पोस्ट –
शुभ की इस पोस्ट के बाद मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, जहां उनका 23-25 सितंबर तक शो है। भाजपा के भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) ने इस पोस्ट के बाद मुंबई में लगे उनके शो के पोस्टर भी हटा दिए हैं, और ये शो नहीं होने देने की धमकी दे रहे हैं।
आपको बता दें, विराट कोहली हाल ही में टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 दिलाने के बाद भारत लौटे हैं, और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे। हालांकि, कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो ODI मैचों के लिए आराम दिया गया है, लेकिन वह तीसरे ODI से भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ जाएंगे, जिसके बाद वह आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एक्शन में नजर आएंगे।