Skip to main content

ताजा खबर

टूट जाएगा मुंबई इंडियंस का छठा खिताब जीतने का सपना, आंकड़े बयां कर रहे हैं अलग कहानी

टूट जाएगा मुंबई इंडियंस का छठा खिताब जीतने का सपना आंकड़े बयां कर रहे हैं अलग कहानी

MI vs CSK (Image Credit- Twitter X)

मुंबई इंडियंस भले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन है, लेकिन उनकी टीम के लिए एक आंकड़े ऐसे हैं जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मुंबई इंडियंस ने अभी तक एलिमिनेटर खेलकर कभी भी फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। यहां तक कि मुंबई की टीम आईपीएल में कभी एलिमिनेटर मुकाबला ही नहीं जीती है।

इसके अलावा आपको मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2025 के आंकड़ों को जानकर भी हैरानी होगी। मुंबई इंडियंस के सामने प्लेऑफ्स में जो तीन टीमें हैं, उनके खिलाफ इस सीजन मुंबई ने एक भी मुकाबला नहीं जीता है, जो चिंता का कारण है। ऐसे में अब मुंबई के लिए असली परीक्षा एलिमिनेटर मुकाबले में होगी।

मुंबई इंडियंस के लिए कठिन होगा फाइनल तक का सफर तय करना

मुंबई इंडियंस ने अब तक चार बार एलिमिनेटर मैच खेला और चारों बार टीम फाइनल तक नहीं पहुंची है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाले आंकड़े ये है कि प्लेऑफ्स में मुंबई इंडियंस के सामने पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हैं। इनमें से गुजरात या आरसीबी से मुंबई को एलिमिनेटर मैच में भिड़ना होगा।

मुंबई एलिमिनेटर जीत जाती है तो किसी अन्य टीम से क्वॉलिफायर 2 में भिड़ना होगा और आप जानकर चौंक जाएंगे कि इन टीमों के खिलाफ इस सीजन मुंबई इंडियंस ने एक मैच भी नहीं जीता है। इन तीन टीमों के खिलाफ कुल मिलाकर चार मैच मुंबई ने खेले हैं और उन सभी चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम पर अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस को सोमवार 26 मई की रात को पंजाब किंग्स से हार मिली। पंजाब की टीम जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में पहुंच गई, जबकि मुंबई इंडियंस लीग फेज में चौथे नंबर पर ही रहेगी। एलिमिनेटर से फाइनल तक का सफर काफी मुश्किल होता है।

আরো ताजा खबर

MLC 2025: आगामी सीजन में वाॅशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे ग्लेन मैक्सवेल

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)मेजर लीग क्रिकेट 2025 के आगामी सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, वाॅशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले...

ओली पोप का दावा, शुभमन गिल एंड कंपनी को खलेगी विराट कोहली की कमी

Virat Kohli (Photo Source: X)इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ओली पोप का मानना ​​है कि भारत आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली को मिस करेगा। दरअसल, टीम इंडिया और इंग्लैंड 20...

SM Trends: 11 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image Source: X)साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2025 ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 11 जून से खेला जा रहा है। लॉर्ड्स के मैदान में...

11 जून , Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL से

Sourav Ganguly and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)1) SA vs AUS, WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत, रबाडा ने एक ही ओवर में दिए दो बड़े झटके साउथ...