Skip to main content

ताजा खबर

गेल, कैफ और यशपाल को बोल्ड कर राजस्थान राॅयल्स के इस पूर्व गेंदबाज ने हासिल की हैट्रिक, देखें वायरल वीडियो 

Kevon Cooper (Image Credit- Twitter X)

पूर्व कैरेबियाई और राजस्थान राॅयल्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज केविन कूपर (Kevon Cooper) ने जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) 2024 के तीसरे सीजन में हैट्रिक लेकर सुर्खियां बटोर ली हैं।

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को जारी टूर्नामेंट का महत्वपूर्ण 21वां मैच, श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में कोणार्क सूर्यास ओडिशा और गुजरात ग्रेट्स के बीच खेला गया। बता दें इस मैच में गुजरात की पारी के 11वें ओवर में कूपर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ और यशपाल सिंह को बोल्ड आउट कर ये हैट्रिक हासिल की है।

तो वहीं मैच में उनके प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें, तो इस पूर्व तेज गेंदबाज ने 3 ओवर में 25 रन देकर चार बड़े विकेट हासिल किए। कूपर के इस प्रदर्शन की वजह से टीम को मुकाबले में सात विकेट से बड़ी जीत मिली, जिसकी वजह से अब वह टूर्नामेंट के क्वालिफायर 1 में पहुंच गई है।

देखें किस तरह Kevon Cooper ने पूरी की हैट्रिक

First Hat-trick of LLC🔥

Kevon Cooper derailed the Greats’ inning with an over that saw him take 4 wickets, including an all-bowled Hat-trick.#LLCT20onFanCode pic.twitter.com/DO73dc16QP

— FanCode (@FanCode) October 11, 2024

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रुजरात ग्रेट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। टीम के लिए क्रिस गेल ने 34 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो कप्तान शिखर धवन ने 23, सीकूगे प्रसन्ना ने 31 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा डेबा दास 25* रन बनाकर नाबाद रहे।

इसके बाद जब कोणार्क सूर्यास ओडिशा गुजरात ग्रेट्स से मिले 142 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इसे दिशान मुनावीरा और केविन ओ ब्रायन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर, सिर्फ 15 ओवर में हासिल कर लिया। मुनावीरा ने 47 तो ब्रायन ने 43* रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा विकेटकीपर रिचर्ड लेवी ने 25 रनों का योगदान दिया, तो कप्तान इरफान पठान 16* रन बनाकर नाबाद रहे। अब इरफान की टीम का सामना पहले क्वालिफायर में 12 अक्टूबर को साउदर्न सुपर स्टार्स से होने वाला है।

আরো ताजा खबर

‘मुझे विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए’ जर्मन माॅडल ने कोहली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

LizLaz and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जर्मन माॅडल लिजलैज (LizLaz) ने हाल में ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लिजलैज ने हालिया एक मीडिया इंटरव्यू में बताया...

IPL 2026: ‘भुवनेश्वर कुमार की टैलेंट’ इरफान पठान ने MI के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी की जमकर तारीफ की

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीत दर्ज कर IPL 2026 में अपनी स्थिति मजबूत कर...

IPL 2026: रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर प्लेऑफ उम्मीदों को रखा जिंदा 

Axar Patel (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 55वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले...

PBKS vs DC, Top 10 Memes: पंजाब बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs DC: top 10 memes (image via X) कप्तान अक्षर पटेल ने आगे बढ़कर एक अहम अर्धशतक बनाया, जबकि डेविड मिलर ने भी 51 रनों की महत्वपूर्ण...