Skip to main content

ताजा खबर

क्या रोहित के लिए 50 करोड़ खर्च करने वाली है LSG? जानिए क्या कहा टीम के मालिक संजीव गोयनका ने

क्या रोहित के लिए 50 करोड़ खर्च करने वाली है LSG जानिए क्या कहा टीम के मालिक संजीव गोयनका ने
Sanjiv Goenka. (Photo by Indranil Bhoumik//Mint via Getty Images)रोहित शर्मा को पिछले आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया था और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। फ्रेंचाइजी के इस फैसले के बाद इस टीम के फैंस काफी ज्यादा गुस्से में भी नजर आए थे।

इसके बाद सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जा रही थी कि रोहित IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। इसी बीच खबर ये भी आई थी कि, लखनऊ ने रोहित को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपये बचा कर रखे हैं।

अब इन अफवाहों को लेकर LSG के मालिक संजीव गोयनका का बड़ा बयान सामने आया है। हाल ही में स्पोर्ट्स तक पर एक इंटरव्यू के दौरान संजीव गोयनका से पूछा गया कि क्या ये सच है कि आपने रोहित को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपये का पर्स खुद के लिए रखा हुआ है। संजीव गोयनका का मानना है कि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी से किसी भी टीम को लाभ होगा, लेकिन उनपर इतनी बड़ी राशि खर्च करना भी सही नहीं होगा।

रोहित शर्मा को खरीदने पर संजीव गोयनका ने दिया बड़ा बयान

संजीव गोयनका ने कहा कि “ये किसी को नहीं पता कि क्या रोहित शर्मा ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं या नहीं? ये इस बात पर निर्भर करता है कि क्या मुंबई इंडियंस रोहित को रिलीज करेगी। फिर भी अगर रोहित नीलामी में शामिल होते हैं और अगर आप उन पर 50 फीसदी पर्स की राशि खर्च कर करते हैं तो फिर दूसरे खिलाड़ियों को कैसे खरीद पाएंगे। हर किसी को अच्छा खिलाड़ी और कप्तान चाहिए। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास क्या और इसके साथ आप क्या कर सकते हैं?”

आपको बता दें कि, आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया मेंटोर बनाया है। इससे पहले गौतम गंभीर एलएसजी के मेंटोर थे लेकिन पिछले सीजन गंभीर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए थे। अब जहीर खान इस नई भूमिका में दिखाई देंगे।

 

আরো ताजा खबर

पूर्व भारतीय कोच ने शुभमन गिल को दी टीम को एकजुट करने वाली भाषा सीखने की नसीहत, पढ़ें बड़ी खबर

Shubman Gill (Photo Source: X)भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए उन्हें कप्तान के रूप में एक बेहतर लीडर बनने और संवाद...

सुरेश रैना ने WCL 2025 से पहले चुनी वर्ल्ड प्लेइंग 11; विराट कोहली और एमएस धोनी दोनों को नहीं दी जगह

Suresh Raina, Virat Kohli and MS Dhoni (image via X)बाएं हाथ के पूर्व भारतीय बल्लेबाज और 2011 विश्व कप विजेता सुरेश रैना वर्तमान में WCL (वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स) 2025...

SM Trends: 19 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

AB De Villiers and Chris Gayle _(Image Credit- Twitter X)वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड का 2025 का संस्करण बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर 18 जुलाई से खेला जा रहा है।...

19 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Mohammed Shami and Ruturaj Gaikwad (image via X)1. फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, विराट कोहली और रोहित शर्मा इस महीने कर सकते हैं मैदान पर वापसी! भारत को पहले अगस्त...