Skip to main content

ताजा खबर

‘कुछ नहीं बदला: दो हफ्ते पहले जो था, वही आज भी है’ एशेज सीरीज से पहले पैट कमिंस ने दिया इंजरी अपडेट

Pat Cummins (Image Credit- Twitter/X)
Pat Cummins (Image Credit- Twitter/X)

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में बताया कि वे एशेज के सभी मैचों में भाग लेने की उम्मीद में है। परंतु उन्होंने यह भी कहा कि इसके बारे में स्पष्ट रूप से वे आने वाले दिनों में ही बता पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी गेंदबाज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जून-जुलाई में वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेला था।

“लम्बर बोन स्ट्रेस ” इंजरी के कारण उन्हें आने वाले न्यूजीलैंड और भारतीय दौरे से विश्राम दिया गया है। पैट कमिंस ने इंटरव्यू में कहा की फिलहाल वे जिम और साथ ही साथ रिकवरी के लिए अपने शरीर को आराम देने में व्यस्त हैं। उनका कहना है की ऐसी इंजरी के बाद आराम करना बहुत जरूरी है और उसके बाद ही आगे का सोचा जा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस भरसक प्रयास तथा मेहनत कर रहे हैं जिससे कि वे इंग्लैंड के विरुद्ध सभी मैचों में भाग ले सकें। हालांकि, उनकी फिटनेस के बारे में अंतिम निर्णय सीरीज के पास आने पर ही लिया जाएगा।

मैं उस टेस्ट में नहीं खेलूँगा, जहाँ चोटिल होने की आशंका हो: पैट कमिंस

32-वर्षीय पैट कमिंस ने 19 सितंबर को पत्रकारों के साथ एक बातचीत में कहा है की वे बिना किसी मैच खेले टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। उनका मानना है कि अगर वे नेट्स में अच्छे से गेंदबाजी का अभ्यास करेंगे, तो उन्हें मैच के दिन कोई समस्या नहीं आएगी। कमिंस ने आश्वासन दिया है कि अगर उन्हें लगता है कि वह मैच फिट नहीं है, तो वे उसमें भाग नहीं लेंगे।

एशेज जैसी बड़ी श्रृंखला में उनका गेंदबाजी और कप्तानी का अनुभव बहुत काम आएगा। कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अब तक 19 मैच खेले हैं। जहाँ उन्होंने मात्र 24.11 की औसत से 91 विकेट्स लिए हैं। पैट कमिंस का फिट होना, एशेज सीरीज के लिहाज से ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी महत्वपूर्ण है।

আরো ताजा खबर

फाइनल से पहले श्रीकांत की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘ये भारतीय गेंदबाज जरूर लेगा दो विकेट’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मैच से...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी 

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुनिया के...

T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के जारी सीजन के फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

Narendra Modi Stadium (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक काफी शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी...