Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि मुकाबले में रोहित ने अपने वनडे करियर का 32वां अर्धशतक पूरा किया, और 97 गेंदों में 7 चौके व 2 छक्कों की मदद से कुल 73 रनों की कमाल की पारी खेली।

इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा ने इतिहास रचते हुए एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि अब वह भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा (11237) रन बनाने वाले कुल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान व बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली (11221) को पीछे कर दिया है। रोहित से आगे अब विराट कोहली (14181) और सचिन तेंदुलकर (18426) हैं।

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच रन
सचिन तेंदुलकर 463 18426
विराट कोहली 304 14181
रोहित शर्मा 275* 11237
सौरव गांगुली 308 11221
रोाहुल द्रविड़ 340 10768

रोहित-श्रेयस की साझेदारी ने भारतीय पारी को संभाला

दूसरी ओर, मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। 17 रनों के स्कोर पर ही टीम के दो विकेट गिर गए। पहले कप्तान शुभमन गिल 9 और विराट कोहली (0) शून्य पर जल्दी आउट हो गए। यह वनडे क्रिकेट इतिहास में पहली बार था, जब कोहली लगातार दो वनडे पारियों में शून्य पर आउट हुए हों।

हालांकि, इसके बाद रोहित शर्मा (73) और श्रेयस अय्यर (61) ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर, डगमगाती भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 35 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर कुल 168 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय अक्षर पटेल 15* और केएल राहुल 6* रन बनाकर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...