Skip to main content

ताजा खबर

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी के दौरान सभी के खास बन गए महेंद्र सिंह धोनी, आप भी देखें वीडियो

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी के दौरान सभी के खास बन गए महेंद्र सिंह धोनी आप भी देखें वीडियो

MS Dhoni (Pic Source-X)

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लोगों की तस्वीर लेते हुए देखा गया। महेंद्र सिंह धोनी ने जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए इस इवेंट की लगातार तस्वीरें अपने मोबाइल से क्लिक की।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तस्वीर खींच रहे हैं और पीछे से आकाश अंबानी उन्हें माही भाई करके बुला रहे है। महेंद्र सिंह धोनी को इस पूरे इवेंट के दौरान काफी अच्छे मूड में देखा गया।

यह रही वीडियो:

बता दें, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के सेरेमनी में क्रिकेट जगत के तमाम लोगों को बुलाया गया था। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस शादी में कई लोग आए हुए थे। हार्दिक पांड्या सहित कई भारतीय खिलाड़ियों को इस इवेंट में जमकर डांस करते हुए देखा गया। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कई अभिनेताओं और अभिनेत्री को भी इस शादी की सेरेमनी का लुफ्त उठाते हुए देखा गया।

महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन भारत के पूर्व कप्तान को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स में इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी और टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अब महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट से संन्यास की घोषणा नहीं की है। तमाम क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

RR vs LSG Dream11 Prediction, फैंटसी क्रिकेट टिप्स IPL 2025 के मैच-36 के लिए- 19 अप्रैल

RR vs LSG (Photo Source: Getty Images)RR vs LSG Dream11 Prediction: आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान को पिछले मुकाबले...

बीच मैच में रोहित शर्मा को पता नहीं क्या हो गया था, कैमरे में कैद हो गए उनके ये इशारे

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)IPL के दौरान रोहित शर्मा अपनी ही मस्ती में मस्त रहते है, ऐसे में उनके कई वीडियो भी वायरल होते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो...

RR vs LSG Head to Head: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

RR vs LSG (Photo Source: Getty Images)आईपीएल 2025 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का आमना-सामना होगा। यह मैच जयपुर से सवाई मानसिंह स्टेडियम में 19...

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने अपनी बेटी का नाम रखा Evaarah, सोशल मीडिया पर शेयर की क्यूट तस्वीर 

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर केएल राहुल और उनकी पत्नी व बाॅलीवुड अदाकारा अथिया शेट्टी ने हाल में ही अपने घर आई नन्ही परी का नामकरण किया। बता दें...